लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश: गूंगी-बहरी होने का ड्रामा कर मंडप में करते थे 'फिल्मी खेल', ऐसे फंसाते थे शिकार

अमितेश त्रिपाठी

04 May 2026 (अपडेटेड: 04 May 2026, 10:15 AM)

Luteri Dulhan Gang Exposed: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और लूट करने वाले एक शातिर 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश किया है.

Luteri Dulhan Gang Exposed:

Luteri Dulhan Gang Exposed:

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और लूट करने वाले एक शातिर 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पुरुष आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे नकदी और जेवरात ठगता था. बता दें यह मामला सिंदुरिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने चिउटहा बाजार के पास से चार महिला आरोपितों को पकड़ा. उनके पास से 39,500 रुपये नकद, चांदी की पायल और मंगलसूत्र बरामद किया गया है. इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने किया. उन्होंने बताया कि एटा निवासी रंजीत चौहान ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी.

यह भी पढ़ें...

फर्जी शादी से ठगी का जाल

शिकायत के अनुसार, जितेंद्र नाम के व्यक्ति और चार महिलाओं ने मिलकर रंजीत की शादी अंजलिका नाम की महिला से तय कराई. अंजलिका को अविवाहित बताया गया, लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है. सिंदुरिया क्षेत्र के एक मंदिर में शादी की रस्में कराई गईं और इस दौरान रंजीत से करीब एक लाख रुपये और जेवरात ले लिए गए. रंजीत ने बताया कि शादी की रस्मों के दौरान ही आरोपितों ने अचानक गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. इसी अफरातफरी में मुख्य आरोपी जितेंद्र, अंजलिका को लेकर फरार हो गया.

चार महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

पुलिस जांच में रविवार को चिउटहा-सिंदुरिया रोड से चार महिलाओं- सुमित्रा, लालती, काजल और अंजलिका को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह की मास्टरमाइंड लालती है, जिसका पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. फरार आरोपी जितेंद्र की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस के मुताबिक, गिरोह का तरीका काफी फिल्मी था. सुमित्रा खुद को दुल्हन की मां बताती थी और गूंगी-बहरी होने का नाटक करती थी, जिससे लोगों को उन पर आसानी से भरोसा हो जाता था. पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही कोई फैसला लें.