Amethi News: अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धड़ पकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले शातिर गंजा तस्कर घनश्याम कुमार शुक्ल को गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT
आपको बता दें तस्कर के पास से 10 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए है।यह तस्कर मोबाइल ऐप के माध्यम ग्राहकों की पहचान करता था और उसके बाद गांजे को पहुँचाता था.फिलहाल पुलिस तस्कर को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है.
दरअसल ये पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सैठा बॉर्डर के पास का है जहां बीती रात एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी लेना शुरू किया तो उसकी बाइक की डिग्गी और बाइक में टांगे दो झोलों से 10 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद.पूछताछ में तस्कर की पहचान प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले घनश्याम कुमार शुक्ला के रूप में हुई.बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 लाख रुपए है.इसके साथ ही तस्कर के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एक प्लैटिना मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है.
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सरवणन टी ने बताया कि कि तस्कर घनश्याम कुमार शुक्ला पिछले कई सालों से गांजा तस्करी का काम करता है.
यह प्रयागराज के सहसो से जीएस नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदता था और उस गंजे को मोबाइल फोन में वेब एप के माध्यम से उसकी तस्वीर लोगों को भेजता था लोग जब तस्वीर देखकर फाइनल करते तो उन्हें मौके पर जाकर यह गांजे की सप्लाई करता था.इसका आसपास के जिलों से आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.
ADVERTISEMENT









