मथुरा एनकाउंटर में मारे गए दो बदमाश धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र, फिर सामने आई इनकी पूरी क्राइम हिस्ट्री

मदन गोपाल

07 May 2026 (अपडेटेड: 07 May 2026, 01:26 PM)

Mathura Encounter News: मथुरा के सुरीर में पुलिस एनकाउंटर में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश धर्मवीर और राजेंद्र ढेर हो गए. बावरिया गैंग के ये अपराधी डकैती की कई वारदातों में शामिल थे. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है.

Mathura Encounter

Mathura Encounter

Google CTA

Mathura Encounter News: उत्तर प्रदेश का मथुरा जिला ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया. 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू पुलिस एनकांउटर में ढेर कर दिए गए. पुलिस लंबे समय से इन बदमाशों की तलाश कर रही थी. लेकिन ये लगातार चकमा देने में कामयाब हो जा रहे थे. इस बीच मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी का सटीक इनपुट मिला था. इसके बाद स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू कर पूरे इलाके की घेराबंदी की. खुद को घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत मांट सीएचसी ले जाया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों बदमाशों ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें...

मारे गए बदमाशों की पहचान और इनाम

इस एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों की पहचान धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है. ये दोनों ही बदमाश मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे . पुलिस के अनुसार, इन दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. ये दोनों कुख्यात बाबरिया गैंग के सक्रिय सदस्य थे और पिछले कई दिनों से पुलिस की रडार पर थे.

डकैती कांड से जुड़े थे बदमाशों के तार

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये दोनों बदमाश 24 अप्रैल को सुरीर इलाके में कारोबारी अजय अग्रवाल के घर हुई बड़ी डकैती की घटना में शामिल थे .इसके अलावा, इन्होंने नोएडा, दिल्ली, पलवल और रेवाड़ी जैसे इलाकों में भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था. एसएसपी श्लोक कुमार ने इन बदमाशों को पकड़ने के लिए 12 से ज्यादा टीमों को काम पर लगाया था .

पुलिसकर्मी भी हुए घायल

इस खौफनाक मुठभेड़ के दौरान बदमाशों का बहादुरी से सामना करते हुए दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घायल पुलिसकर्मियों में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय (या दुरजय सिंह) शामिल हैं .घायल जवानों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है . फिलहाल पुलिस इस गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और फरार अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.