IPS Ajay Pal and IAS Amit Pal News: पश्चिम बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के तौर पर अपनी सख्त कार्यशैली के लिए सुर्खियां बटोरने वाले आईपीएस अजय पाल शर्मा और यूपी के कौशांबी में तैनात उनके भाई आईएएस अमित पाल इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. वर्दी और प्रशासन के शीर्ष पदों पर आसीन इन दो भाइयों की कहानी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि उनके बीच की जुगलबंदी भी खास है.
ADVERTISEMENT
कौन हैं IAS अमित पाल?
आईपीएस अजय पाल शर्मा के छोटे भाई अमित पाल साल 2016 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. अमित पाल ने सिविल सेवा में आने से पहले MBBS की डिग्री हासिल की थी. वे 28 अक्टूबर 2025 से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में जिलाधिकारी (DM) के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले वे नगर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी प्रशासनिक क्षमता साबित कर चुके हैं.
दोनों भाइयों की उम्र में कितना फर्क?
यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आईपीएस अजय पाल शर्मा का जन्म 26/10/1985 को हुआ था. वहीं उनके छोटे भाई अमित पाल जन्म 04/09/1991 को हुआ था. सरल शब्दों में कहें तो, अजय पाल शर्मा अपने भाई अमित पाल से लगभग 6 साल बड़े हैं.
अजय पाल शर्मा बंगाल में एक्शन की खूब चर्चा
मालूम हो कि 2011 बैच के यूपी काडर के आईपीएस अजय पाल शर्मा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा पुलिस ऑब्जर्वर के पद पर नियुक्त किए गए थे. वहां, उनके द्वारा लिए गए एक्शन खूब चर्चा में रहे. यूपी में 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के तौर पर मशहूर अजय पाल ने वहां अपनी कड़क कार्यशैली से हलचल पैदा कर दी थी. अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने वाले अजय पाल के नाम यूपी में दर्जनों एनकाउंटर दर्ज हैं, जिसके कारण उन्हें 'सिंघम' कहा जाता है. एक ही परिवार से निकलकर देश की दो सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं (IAS और IPS) में शीर्ष पर पहुंचना इन दोनों भाइयों की मेहनत और काबिलियत की मिसाल पेश करता है.
ADVERTISEMENT









