नई प्रेमिका को लेकर युवक पुरानी प्रेमिका-उसके पति से मिलने चला गया... इरादा था युवती से माफी मांगना मगर खौफनाक कांड हो गया

भूपेंद्र चौधरी

07 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

UP News: यूपी के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तीसरी मंजिल से गिरकर 1 युवक की मौत हो गई तो युवती गंभीर घायल हो गई. अब मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

Noida news, lover couple Noida, rooftop fall incident, Noida crime news, UP police investigation, love triangle case Noida, Delhi hospital injured girl, brutal assault case Noida, नोएडा, नोएडा न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: नोएडा में एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ अपनी पूर्व प्रेमिका के घर गया. वह अपनी नई प्रेमिका के साथ पुरानी प्रेमिका और उसके पति से मिलने इसलिए गया, जिससे वह पूर्व प्रेमिका से माफी मांग सके. मगर पूर्व प्रेमिका के यहां, उसके और उसकी नई प्रेमिका के साथ जो हुआ, वह जानकर आप हैरान रह जाएंगे. अब युवक इस दुनिया में नहीं है तो वहीं उसकी प्रेमिका जिंदगी की जंग लड़ रही है.

यह भी पढ़ें...

नोएडा में ये क्या हुआ?

ये मामला नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपनी एक महिला मित्र (प्रेमिका) के साथ अपनी पुरानी प्रेमिका के चौड़ा गांव स्थित घर उसके पति से माफी मांगने पहुंचा. 

इस दौरान पुरानी प्रेमिका के पति को गुस्सा आ गया और उसने दोनों को पकड़ लिया. आरोप है कि पुरानी प्रेमिका के पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर युवक और युवती को हॉकी से जमकर मारा. फिर दोनों को तीसरी मंजिल पर बने कमरे में बंद कर दिया.

मारते-मारते तीसरी मंजिल से गिरा दिया

आरोपी पति और उसकी पत्नी ने दोनों के साथ काफी मारपीट की. रात 3 बजे दोनों के साथ इतनी मारपीट की गई कि दोनों तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए. इस दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है. 

पुलिस का एक्शन

बता दें कि अब पुलिस ने इस मामले में मृतक युवक की पुरानी प्रेमिका चंचल और उसके पति हितेश राणा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया, युवक उनकी पत्नी के संपर्क में था, जिससे नाराज होकर उन्होंने गुस्से में आकर दोनों के साथ हॉकी से मारपीट की. इस दौरान दोनों तीसरी मंजिल से गिर गए और ये हादसा हो गया.