Amethi Suicide Case: अमेठी में युवक ने कमरे में लगाई फांसी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

Amethi Youth Suicide: अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में 24 वर्षीय रवि कुमार कोरी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए.आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.पुलिस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

Amethi News

Newzo

• 11:36 AM • 08 May 2026

follow google news

Amethi Youth Suicide:  जिले में आज सुबह एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल,  यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है जहां गांव के रहने वाले रवि कुमार कोरी पुत्र स्व राम लखन कोरी 24 वर्ष ने आज सुबह अपने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. काफी देर युवक जब घर के बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद गौरीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है.

फील्ड यूनिट ने भी घटना स्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया है. फिलहाल युवक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की इसकी जांच पुलिस कर रही है.पूरे मामले पर कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फील्ड यूनिट द्वारा भी घटनास्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया गया है. मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.