पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को मारने वाला शूटर अयोध्या से अरेस्ट, कौन है बदमाश राज सिंह?

Suvendu Adhikari PA Murder Update: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या का शूटर राज सिंह यूपी के अयोध्या से गिरफ्तार. बलिया का रहने वाला आरोपी बक्सर में रहकर साजिश में शामिल था.

Photo: Suvendu Adhikari and Chandranath Rath

संतोष शर्मा

• 10:00 AM • 11 May 2026

follow google news

Suvendu Adhikari's PA Murder Update: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल चंद्रनाथ रथ हत्या केस की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 3 शूटर्स अरेस्ट किए हैं. पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या का तार उत्तर प्रदेश से निकला है. पुलिस ने राज सिंह नामक शूटर को अयोध्या से गिरफ्तार किया है, जो बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है.   

यह भी पढ़ें...

अयोध्या में छिपकर बैठा था शूटर

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिया निवासी राज सिंह के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद राज सिंह अपनी पहचान छिपाकर अयोध्या में छिपा था. कोलकाता पुलिस की सूचना पर अयोध्या पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा. उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया है. राज सिंह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है, लेकिन वह काफी समय से बिहार के बक्सर में रह रहा था.

अब तक 3 शूटर गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल अब तक 3 शूटरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरी वारदात की साजिश किसने रची और शूटरों को सुपारी किसने दी थी.

क्या था मामला?

सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में भारी राजनीतिक बवाल शुरू हो गया था. बीजेपी ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया था, जिसके बाद पुलिस पर हमलावरों को पकड़ने का भारी दबाव था.