कुशीनगर के मदरसा हकीकतुल-उलूम में मिला 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा पंखा, इलेक्ट्रिशियन का एक नजर ने सामने ला दी ये बात

Kushinagar Madarsa Made in Pakistan Fan: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक मदरसे में पाकिस्तानी मार्का वाला पंखा मिलने से सनसनी. पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जांच शुरू की, क्या है पूरा मामला?

Kushinagar Madrasa Made in Pakistan Fan

आशीष श्रीवास्तव

• 06:38 AM • 11 May 2026

follow google news

Kushinagar Madrasa Made in Pakistan Fan: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. यहां के एक मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ पंखा मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है. अब पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुट गई है कि आखिर पाकिस्तान का यह सामान भारतीय सीमा के भीतर और फिर मदरसे तक कैसे पहुंचा?

यह भी पढ़ें...

मदरसा कादरिया हकीकतुल-उलूम का है यह मामला

पूरा मामला कुशीनगर के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के मदरसा कादरिया हकीकतुल-उलूम का है. जानकारी के अनुसार, मदरसे का एक पंखा खराब हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए एक स्थानीय इलेक्ट्रिशियन को बुलाया गया था. मरम्मत के दौरान जब मिस्त्री की नजर पंखे पर पड़ी, तो वह दंग रह गया. पंखे पर स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी मार्का लगा हुआ था. यह बात जैसे ही बाहर निकली, इलाके में चर्चाओं और विरोध का बाजार गर्म हो गया. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह अवैध व्यापार का हिस्सा है या इसके पीछे कोई और बड़ी मंशा है.

यह पंखा खरीदा कहां से गया था?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में पंखे पर पाकिस्तानी ब्रांडिंग होने का दावा किया जा रहा है. स्थानीय निवासियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग की है. लोगों का कहना है कि यह मामला केवल एक पंखे का नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा और विदेशी सामानों की अवैध एंट्री से जुड़ा है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पंखे की खरीद कहां से हुई और इसे मदरसे में किसने लगवाया था.

एसपी कुशीनगर ने संभाली मोर्चा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (SP) केशव कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जांच टीम इस बिंदु पर केंद्रित है कि आखिर यह उपकरण किन रास्तों से भारत पहुँचा और इसकी सप्लाई चेन क्या है. मदरसा प्रबंधन से भी इस बाबत जवाब-तलब किया जा सकता है ताकि सच्चाई सामने आ सके.