UP Weather Update: अभी नहीं रुका है दौर, 10 मई को भी यूपी में होगी बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 10 मई को पूर्वांचल और आसपास के कई जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

Rain Alert in UP

यूपी तक

• 06:56 PM • 09 May 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 10 मई को पूर्वांचल और आसपास के कई जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में जारी हुआ बारिश का 'येलो अलर्ट'

मौसम विभाग ने पूर्वांचल और आसपास के करीब 17 जिलों और उनके सटे इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है. कल इन क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है:

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज एवं आस पास के क्षेत्र.

आंधी और बिजली से सावधान रहने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे आंधी-तूफान के समय पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों. किसानों को भी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के निर्देश दिए गए हैं.