UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां घायल दूल्हे ने शादी के दिन ही अस्पताल से आकर गाड़ी में ही अपनी दुल्हन की मांग भरी है. अब ये मामला काफी चर्चाओं में आ गया है और काफी वायरल भी हो गया है.
ADVERTISEMENT
यहां क्या हुआ?
दरअसल बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के भिटिया गाXव के रहने वाले अंकित पांडे की शादी बांसडीह थाना क्षेत्र के मझवा कि रहने वाली प्रमिला तिवारी से तय हुई थी. शादी शुक्रवार यानी 8 मई के दिन होनी थी. घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे. सभी खुश थे.
इसी बीच शुक्रवार के दिन दूल्हा अंकित पांडे अपने छोटे भाई सर्वजीत पांडे के साथ सैलून जा रहा था. दोनों बाइक पर थे. मगर तभी बाइक और स्कूल बस के बीच टक्कर हो गई. दोनों भाई गंभीर घायल हो गए. दोनों को बलिया जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया. मगर यहां इलाज के दौरान छोटे भाई सर्वजीत की मौत हो गई.
अस्पताल से गाड़ी में बैठ दुल्हन के गेट पर आया दूल्हा
अब शादी कैसे हो इसको लेकर हर कोई सोच में डूब गया. इसी गमगीन माहौल के बीच दोनों परिवारों ने शादी का फैसला किया. अस्पताल के डाक्टरों से इजाजत लेकर दूल्हे को एक कार में बैठाया गया और उसे सीधा दुल्हन के घर के गेट पर लाया गया.
दूल्हा न चल सकता था और ना ही उठ-बैठ सकता था. लिहाजा कार में ही दूल्हे ने वैदिक मंत्रों के बीच दुल्हन की मांग भर दी. इस दौरान दोनों परिवार भावुक नजर आए.
ADVERTISEMENT









