लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा के नेता चेतन तिवारी को मार दी गई गोलियां, किसने किया ये? पकड़ा गया

संतोष शर्मा

10 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP News: लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को गोली मार दी गई. अचानक एक युवक आया और उसने सड़क पर खड़े भाजपा नेता को गोली मार दी.

Lucknow shooting, BJP youth leader shot, BJYM leader attacked, Chetan Tiwari shot, Bazar Khala firing, Lucknow crime news, BJP leader attack, Mehndiganj incident, Vaibhav Bajpai

UP News

Google CTA

UP News: लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को गोली मार दी गई. अचानक एक युवक आया और उसने सड़क पर खड़े भाजपा नेता को गोली मार दी. आरोपी इसके बाद मौके से भाग निकला. पीड़ित का नाम चेतन तिवारी है. गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. 

यह भी पढ़ें...

मचा हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक, श्याम चेतन तिवारी निवासी मेहदीगंज थाना बाजार खाला को अचानक एक युवक ने गोलियां मार दी. पीड़ित की उम्र करीब 35 साल है. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. सीसीटीवी में दिख रहा है कि पीड़ित सड़क पर खड़ा है. तभी एक युवक आता है और करीब से उसे गोली मार देता है. इसके बाद पीड़ित जमीन पर गिर जाता है. इसके बाद भी आरोपी उसपर 
फायरिंग करता है.

किसने मारी गोली?

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का नाम वैभव बाजपेई है. वह मेहदीगंज थाना बाजार खाला का ही रहने वाला है. उसकी उम्र 25 साल है. पुरानी रंजिश को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी वैभव को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. दूसरी तरफ घायल का इलाज चल रहा है.