UP Weather Update: यूपी में जल्द फिर से लौटने वाला है बारिश का दौर... मौसम विभाग ने बताया इन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग का ताजा अपडेट जारी किया है. आगामी दिनों में प्रदेश के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. लू की संभावना नहीं, लेकिन पारा 8 डिग्री तक बढ़ेगा.

UP Weather Update

यूपी तक

• 05:54 AM • 11 May 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, विभाग ने साथ ही यह भी साफ किया है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब समाप्त हो चुका है. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा प्रेस नोट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मौसम में आने वाले दिनों में दो तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है.

यह भी पढ़ें...

यूपी के उत्तरी भाग में होगी बारिश

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आगामी 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. शुष्क मौसम के बाद, उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में संभावित हल्की बारिश होने का अनुमान है. यह बारिश उन क्षेत्रों के लिए राहत लेकर आ सकती है जहां तापमान बढ़ रहा है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग के प्रेस नोट में प्रदेश के उत्तरी भाग का विशेष उल्लेख किया गया है. मौसम विभाग के इस अपडेट के भौगोलिक संकेतों के आधार पर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नजीबाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच जैसे उत्तरी जिलों व इनके आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

तापमान में होगा 8°C तक की भारी इजाफा

बारिश की संभावना के बीच विभाग ने गर्मी को लेकर भी सचेत किया है. आगामी 1 सप्ताह के दौरान तापमान में 6-8°C की प्रभावी वृद्धि होने की संभावना है. राहत की बात यह है कि तापमान में इस बढ़ोत्तरी के बावजूद फिलहाल प्रदेश में लू चलने की संभावना नहीं जताई गई है.