यूपी के गोंडा से कुश्ती में वापसी करने वाली थीं विनेश फोगाट, WFI से लगा बड़ा झटका

यूपी तक

09 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से बड़ा झटका लगा है. महासंघ ने उन्हें 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोक दिया है.

 Vinesh Phogat (File Photo)

Vinesh Phogat (File Photo)

Google CTA

Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से बड़ा झटका लगा है. महासंघ ने उन्हें 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोक दिया है. बता दें इसी टूर्नामेंट से विनेश फोगाट कुश्ती में आधिकारिक वापसी करने वाली थीं. उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 के बाद संन्यास लेने का फैसला किया था लेकिन बाद में वापसी का ऐलान कर दिया था.

यह भी पढ़ें...

WFI ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

भारतीय कुश्ती महासंघ ने शनिवार को विनेश फोगाट को 15 पेज का कारण बताओ नोटिस जारी किया. महासंघ ने उन पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं. WFI का कहना है कि यूडब्ल्यूडब्ल्यू (UWW) के डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास से वापसी करने के लिए छह महीने पहले नोटिस देना जरूरी होता है, लेकिन विनेश ने ऐसा नहीं किया.

26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट खेलने पर रोक

महासंघ ने साफ कर दिया है कि विनेश फोगाट 26 जून 2026 तक किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगी. इसमें गोंडा में होने वाला नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल है. माना जा रहा है कि इस फैसले से उनके एशियन गेम्स खेलने की संभावनाओं पर भी असर पड़ सकता है.

WFI ने लगाए कई गंभीर आरोप

WFI ने अपने नोटिस में कहा कि विनेश के आचरण से भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा है और देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है. महासंघ ने आरोप लगाया कि उन्होंने WFI संविधान, UWW इंटरनेशनल कुश्ती नियमों और डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन किया है. महासंघ ने चार बड़े मुद्दों पर उनसे जवाब मांगा है. इनमें पेरिस ओलिंपिक 2024 में वजन कम करने में नाकाम रहने के बाद अयोग्य घोषित होना, डोपिंग रोधी नियमों के तहत लोकेशन की जानकारी नहीं देना और मार्च 2024 में आईओए की तदर्थ समिति द्वारा कराए गए ट्रायल में दो भार वर्गों में हिस्सा लेना शामिल है.

14 दिन में देना होगा जवाब

WFI ने कहा है कि महासंघ को यह सुनिश्चित करना होगा कि विनेश ने डोपिंग रोधी नियमों का कोई ऐसा उल्लंघन नहीं किया है, जिससे वह भविष्य में किसी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अयोग्य हो जाएं. विनेश फोगाट को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है.