22 साल की मोनिका नागर ने अनुज चौहान को अपना मानकर उसके साथ 3 महीने पहले लव मैरिज की थी, अब वो नहीं रही तो पूरी कहानी पता चली

UP News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की मोनिका नागर ने अनुज चौहान को प्यार किया था. 3 महीेने पहले ही लव मैरिज हुई थी. मगर अब कांड हो गया है.

Monika Nagar Murder, Greater Noida News, Dadri Police, Ghodi Bacheda Village, Property Dispute Murder, UP Crime News, Anuj Chauhan, Monika Nagar Death, Greater Noida Crime, UP Tak News

UP News

अरुण त्यागी

• 02:41 PM • 10 May 2026

follow google news

UP News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की मोनिका नागर ने अनुज चौहान को प्यार किया था. दोनों के बीच काफी समय से रिश्ता था. दोनों ने ही शादी करने की ठान ली थी. मोनिका ने अपनी मां को मनाया और फिर अनुज और मोनिका ने कोर्ट मैरिज कर ली. 3 महीने पहले ही मोनिका और अनुज ने शादी की थी. मगर अब मोनिका की मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें...

जिस हालात में मोनिका का शव मिला है, उसे देख उसके परिजन हैरान रह गए हैं. इसी के साथ लव स्टोरी के इस दर्दनाक अंत ने अनुज चौहान को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. दरअसल, मृतका के परिवार का दावा है कि शादी के बाद से ही मोनिका के साथ मारपीट की जा रही थी. मोनिका को फंसाया गया था, क्योंकि उसके पास करोड़ों की संपत्ति थी.

बेटी की हत्या हुई है - मां

मोनिका के परिजनों के मुताबिक, आरोपी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर बेटी से कोर्ट मैरिज की. शादी के बाद से ही आरोपी संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था. पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना से पहले मोनिका ने अपनी मां को फोन किया था और बताया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं.

इस बात को सुनकर मृतका की मां जब घोड़ी गांव पहुंचीं तो घर के बाहर भीड़ लगी थी. आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी को आरोपी पति की कार में मृत अवस्था में देखा. इस दौरान पति फरार था. इसके बाद शव सड़क किनारे जला मिला.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर दादरी पुलिस ने बताया, 22 साल की मोनिका अपनी मां के साथ म्यू-2 सेक्टर में किराए के मकान में रहती थी. उसने अनुज चौहान के साथ कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद से ही दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद रहता था.

पुलिस के मुताबिक, 7 अप्रैल के दिन मोनिका ने अपने परिवार को फोन किया और बताया कि पति उसके साथ मारपीट कर रहा है. सूचना पर युवती के परिजन अनुज के घर पहुंचे तो पता चला कि ससुराल में मोनिका की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है. जल्द सभी की गिरफ्तारी हो जाएगी.