Hapur Stone Pelting: हापुड़ के देहरा गांव में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली जा रही रैली के दौरान अचानक माहौल गरमा गया. मामूली बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पथराव और तोड़फोड़ हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया.
ADVERTISEMENT
हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक दुकान पर गुटखा खरीदने को लेकर हुई थी. रैली के दौरान कुछ लोगों का दुकानदार से विवाद हुआ, जो जल्द ही हिंसक हो गया. विवाद बढ़ते ही दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए जाने लगे. पथराव के कारण सड़क पर खड़ी एक-दो गाड़ियों के शीशे टूट गए और कुछ तोड़फोड़ भी की गई.
पुलिस ने की है घटना की ड्रोन कवरेज
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. एसपी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया.
पुलिस ने अब तक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूरी घटना की ड्रोन से कवरेज की है. फुटेज के जरिए पत्थर फेंकने वाले अन्य उपद्रवियों और बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है. इस संघर्ष में दो-तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार दिया गया है.
इलाके में शांति व्यवस्था कायम
फिलहाल देहरा गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है. मौके पर पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है。 एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT









