बागपत के दीपक को दी गई सरियों वाली दर्दनाक मौत, कौन थे ये हैवान, जिन्होंने निर्ममता की हद पार की

UP News: बागपत में उधार के पैसों को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश आखिरकार खूनी अंजाम तक पहुंच गई. जानिए पूरा मामला.

UP News

मनुदेव उपाध्याय

• 12:15 PM • 10 May 2026

follow google news

UP News: बागपत में उधार के पैसों को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश आखिरकार खूनी अंजाम तक पहुंच गई. गांव में दुकान चलाने वाले युवक की उसकी दोस्तों ने ही हत्या कर डाली. उसे किसी बहाने से घर से बाहर बुलाया और फिर सरिये से ताबड़तोड़ वार करके, उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

क्या हुआ बागपत में?

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना छपरौली क्षेत्र के नांगल गांव निवासी दीपक गांव में दुकान करता था. बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ युवकों पर उसका काफी समय से उधार चल रहा था. इसी उधारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ सालों से रंजिश चली आ रही थी. 

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते तीन युवकों ने दीपक को घर से बुलाया और अपने साथ ले गए. बताया गया कि चारों गांव के बाहर स्थित एक ट्यूबवेल पर पहुंचे. इसी दौरान पुराने उधार और पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर दीपक पर लोहे के सरिये से हमला बोल दिया. आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए.  

परिजनों ने खोजा, तब तक हो गया कांड

देर रात तक जब दीपक घर नहीं पहुंचना तो परिजनों को चिंता हुई. परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. इस दौरान परिजनों को घायल अवस्था में वो जमीन पर पड़ा हुआ मिला. परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर गए. मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 

घटना की सूचना मिलते ही थाना छपरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित नाम के एक युवक को हिरासत में ले लिया है. फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर अंशु जैन (सीओ, बड़ौत) ने बताया,  शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. एक युवक को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।.