UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर पलट जाएगा मौसम, 10 मई को इन जिलों में होगी बारिश...IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी तक

10 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. 10 मई को पूर्वांचल और आसपास के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही हैं और दोपहर होते-होते तापमान लोगों को परेशान कर रहा है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 मई को पूर्वांचल और आसपास के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार इन इलाकों में बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर और महाराजगंज समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. इन इलाकों में धूल भरी आंधी चलने और बिजली चमकने  की संभावना भी जताई गई है.

तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली के खंभों या खुले मैदानों से दूरी बनाए रखें.

इसके अलावा मौसम विभाग ने किसानों को भी अलर्ट रहने को कहा है. विभाग के अनुसार जिन किसानों की फसल कट चुकी है, वे उसे सुरक्षित स्थानों पर रख लें ताकि तेज हवा और बारिश से नुकसान न हो.

यह भी पढ़ें: 11 मई से बदलने वाला है ग्रहों का खेल, 21 जून तक इन 4 राशियों पर रहेगा संकट