UP Weather Update: यूपी में पड़ेगी अब भीषण गर्मी... साथ ही मौसम विभाग ने बताया अब कब होगी अगली बारिश?

Latest press note from UP Meteorological Department: अगले 1 सप्ताह में तापमान 8°C तक बढ़ेगा. उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्की बारिश की उम्मीद, लू की संभावना नहीं.

UP Weather Update

यूपी तक

• 05:43 PM • 10 May 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी पश्चिमी विक्षोभ का असर अब पूरी तरह समाप्त हो गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा प्रेस नोट के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल कोई बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है, जिसके चलते आने वाले दिनों में भीषण गर्मी की वापसी होने वाली है.

यह भी पढ़ें...

अगले 2 दिन शुष्क, फिर उत्तरी जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बारिश को लेकर राहत भरी जानकारी दी है. विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन उसके बाद प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्की बारिश होने की संभावना है. यह हल्की बूंदाबांदी उत्तरी यूपी के जिलों में गर्मी के बढ़ते असर को थोड़ा कम कर सकती है.

पारे में 8 डिग्री तक की उछाल, लेकिन 'लू' से राहत

बारिश के अनुमान के बावजूद, प्रदेश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में आने वाला है:

अगले एक हफ्ते के दौरान तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी वृद्धि होने की संभावना है. यानी आने वाले दिनों में धूप और तपिश परेशान करेगी. राहत की बात यह है कि तापमान बढ़ने के बावजूद फिलहाल प्रदेश में लू (Heatwave) चलने की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

अगला एक हफ्ता कैसा रहेगा?

आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम पूरी तरह बदल जाएगा. आसमान साफ रहेगा और धूप कड़क होगी. केवल प्रदेश के उत्तरी सीमावर्ती जिलों में ही बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की उम्मीद की जा सकती है.