पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या केस में सामने आया 'UP कनेक्शन', ये बड़ी जानकारी पता चली

Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder Update: पश्चिम बंगाल में चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल कार OLX पर मिली. एसआईटी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक संदिग्ध खरीदार से पूछताछ की है.

Photo: Suvendu Adhikari and Chandranath Rath

संतोष शर्मा

• 10:11 AM • 09 May 2026

follow google news

Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder Update: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के लिए नाम घोषित होने की चर्चाओं के बीच, उनके निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या ने पूरे देश को चौंका दिया था. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी एसआईटी को अब इस मामले में उत्तर प्रदेश का एक अहम सुराग मिला है.

यह भी पढ़ें...

OLX पर डाली गई थी वारदात में इस्तेमाल कार

जांच में सामने आया है कि चंद्रनाथ रथ की कार को रोकने के लिए हमलावरों ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था, उसे बेचने के लिए 'OLX' पर डाला गया था. यह कार सिलीगुड़ी के जेम्स विलियम्स के नाम पर रजिस्टर्ड थी. पुलिस को पता चला कि इस कार को खरीदने के लिए कुल 4 लोगों ने क्वेरी भेजी थी.

सामने आया ये 'यूपी कनेक्शन'

हैरानी की बात यह है कि कार खरीदने में दिलचस्पी दिखाने वाले उन 4 लोगों में से एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उस खरीदार का पता लगाया और उससे गहन पूछताछ की है. हालांकि, अब तक की जांच और पूछताछ में उस यूपी के खरीदार का इस हत्याकांड से कोई सीधा या ठोस कनेक्शन सामने नहीं आया है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वह खरीदार सिर्फ कार खरीदने की मंशा रखता था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश थी.

सियासी सरगर्मी के बीच हुई थी ये हत्या

गौरतलब है कि यह वारदात उस समय हुई थी जब बंगाल की राजनीति में शुभेंदु अधिकारी का कद तेजी से बढ़ रहा था. उनके बेहद करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक रंजिश की ओर इशारा किया था. फिलहाल एसआईटी कार के असली खरीदार और उन हमलावरों तक पहुँचने के लिए कड़ियां जोड़ने में जुटी है.