युवक के सामने उसकी मंगेतर का हुआ था गैंगरेप... 1 लाख के इनामी बबलू सिंह का हुआ एनकाउंटर, बदमाश अब इस हाल में है

नितेश श्रीवास्तव

07 May 2026 (अपडेटेड: 07 May 2026, 10:40 AM)

Fatehpur Gangrape Case Update: फतेहपुर पुलिस और 1 लाख के इनामी बदमाश बबलू सिंह के बीच मुठभेड़. गैंगरेप मामले का मुख्य आरोपी बबलू सिंह दोनों पैरों में गोली लगने से घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Photo: Bablu Singh

Photo: Bablu Singh

Google CTA

Fatehpur Gangrape Case Update: फतेहपुर में हुए चर्चित गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी और 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश बबलू सिंह को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पिछले 13 दिनों से फरार चल रहे इस बदमाश के दोनों पैरों में पुलिस की गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मालूम हो कि 24 अप्रैल को एक लड़की अपने मंगेतर के साथ घूमने गई थी. आरोप है कि वहां 28 वर्षीय बबलू सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने घटना के तुरंत बाद दो आरोपियों को जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी बबलू सिंह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. अब एनकाउंटर के बाद वह पुलिस के कब्जे में है. 

यह भी पढ़ें...

क्या हैं मंगेतर के आरोप? 

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता के मंगेतर ने एक वीडियो जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे. मंगेतर का कहना था कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाय उन्हें ही घर में बंदी बनाकर रख रही है. हालांकि, पुलिस ने इसे सुरक्षा के मद्देनजर की गई तैनाती बताया था.

कैसे हुई मुठभेड़?

देर रात पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली, जिसके बाद उसे घेर लिया गया. खागा, हतगांव, थरियाव और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने इस बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया. काफी देर तक दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा. पुलिस की जवाबी फायरिंग में बबलू सिंह के दोनों पैरों में गोली लगी. 

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से ये सामान बरामद किया:

  • एक अवैध तमंचा (315 बोर)
  • 4 खोखा कारतूस (315 बोर)
  • एक जिंदा कारतूस (तमंचे की नाल में फंसा हुआ)
  • ₹1600 नकद

बबलू सिंह अस्पताल में भर्ती

मुठभेड़ में घायल होने के बाद 28 साल के बबलू सिंह को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. इस एनकाउंटर के साथ ही 13 दिनों से चल रही आरोपी की तलाश खत्म हो गई है.

ये भी पढ़ें: रात में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने चला गया कमलेश, लोगों ने समझ लिया भैंस चोर… फिर हुआ बेहद खौफनाक