मेडिकल के लिए लाए गए शराबी युवक ने अस्पताल में की गाली गलौच, पुलिसवाले ने 9 सेकेंड में मार दिए 6 थप्पड़!

मनीष सोनी

• 12:08 PM • 11 Aug 2026

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक पुलिसकर्मी का आरोपी युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का है, जहां शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए एक युवक का मेडिकल कराया जा रहा था.

Lalitpur Police Slapping News

Lalitpur Police Slapping News

Google CTA

Lalitpur Police Slapping News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक पुलिसकर्मी का आरोपी युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का है, जहां शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए एक युवक को मेडिकल के लिए लाया गया था. पुलिस जानकारी के मुताबिक वह पुलिसकर्मियों को गाली देने लगा जिसके बाद ये घटना हुई. करीब 9 सेकेंड के वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को लगातार 6 थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने युवक को करीब 6 थप्पड़ मारे. वीडियो सामने आने के बाद सीओ सदर ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें...

शराबी युवक को मेडिकल के लिए लाया गया था

जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी नेहरू नगर मोहल्ले से गिरफ्तार किए गए एक युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचा था. पुलिस के अनुसार, युवक शराब के नशे में था और मेडिकल के दौरान भी हंगामा कर रहा था. इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मी के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद पुलिसकर्मी ने आरोपी युवक को कई थप्पड़ मार दिए. वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

9 सेकेंड के VIDEO में दिखे लगातार थप्पड़

वायरल वीडियो में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पुलिसकर्मी आरोपी युवक को लगातार थप्पड़ मारता नजर आ रहा है. वीडियो करीब 9 सेकेंड का बताया जा रहा है. इसमें पुलिसकर्मी द्वारा युवक को कई थप्पड़ मारे जाने का दृश्य रिकॉर्ड हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया. सीओ सदर अजय कुमार ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई.

CO ने माना अनुशासनहीनता

सीओ सदर अजय कुमार ने बताया 'सोशल मीडिया से एक वीडियो संज्ञान में आया था. जांच में सामने आया कि एक युवक को शराब के नशे में गाली-गलौच के संबंध में 112 द्वारा लाया गया था. उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था. वहां अपशब्द बोले जाने पर पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे गए थे. यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिसकी वजह से पुलिसकर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रचलित की गई है.' पुलिस अब मामले में विभागीय जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.