Shahjahanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में मंदिर परिसर के पास दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. दोनों साधुओं की पहचान बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है. दोनों की उम्र करीब 60 और 70 साल बताई जा रही है. हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए दोनों शवों को जला दिया. सुबह मंदिर में दर्शन करने गए ग्रामीणों ने जब यह दृश्य देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई.
ADVERTISEMENT
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए है. वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है. जिसको देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सुमित नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे हत्या की वजह और घटना में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है.
मंदिर के पास मिले जले अवशेष
शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र का सूथा गांव आमतौर पर शांत इलाका है. गांव के मंदिर की देखभाल बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास करते थे. बताया जा रहा है कि देर रात दोनों साधुओं की हत्या कर दी गई. इसके बाद उनके शवों को आग के हवाले कर दिया गया.
सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. मंदिर परिसर के पास दोनों साधुओं के अधजले शवों के अवशेष मिले. इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. ग्रामीणों ने घटना की पूरी जानकारी तुरंत पुलिस को दी.
वारदात के बाद गांव में तनाव
दो साधुओं की हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में तनाव का माहौल बना है. पुलिस ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया है. इसके साथ ही पूरे हत्याकांड की जांच करने के लिए पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है.
फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए है. पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी वजह पता करने कर रही है.
पुलिस ने सुमित को हिरासत में लिया
पुलिस ने इस मामले में सुमित नाम के युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक, सुमित हाल ही में जेल से बाहर आया था. उसका साधुओं के साथ उठना बैठना था और वह मंदिर परिसर में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा था.
पुलिस के अनुसार, सुमित मंदिर की जगह पर कब्जा करना चाहता था और दोनों साधुओं को वहां से हटाना चाहता था. इसी वजह से उसने दोनों साधुओं की हत्या की. पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में उसके साथ कोई और शामिल था या नहीं.
जगह पर कब्जे को लेकर विवाद
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मंदिर में दो साधुओं के शव मिले हैं. दोनों की उम्र करीब 60 और 70 वर्ष है. मंदिर से जुड़े लोगों ने पुलिस को बताया कि सुमित नाम का युवक साधुओं के संपर्क में था.
एसपी के मुताबिक, सुमित हाल ही में जेल से सजा काटकर बाहर आया था. इसके बाद उसका साधुओं से संपर्क हुआ. पुलिस को जानकारी मिली कि वह मंदिर परिसर में अपनी जगह बनाने की बात कह रहा था. वह साधुओं को वहां से हटाना चाहता था.
पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते सुमित ने दोनों साधुओं की हत्या की. इसके बाद दोनों शवों को जला दिया गया. पुलिस ने सुमित को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
ग्रामीणों ने बताई पूरी कहानी
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सुमित मंदिर परिसर में अपना कब्जा करना चाहता था और साधुओं को वहां से हटाने की कोशिश कर रहा था.
पुलिस अब ग्रामीणों से मिली जानकारी और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को आपस में जोड़कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हत्या के पीछे सिर्फ मंदिर की जगह को लेकर विवाद था या कोई दूसरी वजह भी थी.
यह भी पढ़ें: अखिलेश के साथ तस्वीर पर राकेश सचान का जवाब, बोले- तो क्या अखिलेश बीजेपी में आना चाहते हैं?
ADVERTISEMENT











