Amethi Electricity Crisis: अमेठी में बिजली व्यवस्था पर महिलाओं का हल्ला बोल, कहा - विद्युत कटौती तुरंत बंद की जाए व रोस्टर के अनुसार दी जाए आपूर्ति

Amethi Women Protest: अमेठी में भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. किसान नेता रीता सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने रोस्टर के अनुसार आपूर्ति और अभद्र व्यवहार करने वाले जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा.

Amethi Power Cut Protest

Newzo

• 03:28 PM • 13 May 2026

follow google news

Amethi Women Protest: ज़िले में बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से नाराज बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं. लाठी-डंडों से लैस महिलाओं ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की.

यह भी पढ़ें...

यह प्रदर्शन किसान नेता रीता सिंह के नेतृत्व में हुआ. सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने की मांग उठाई. प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती से घर का काम, बच्चों की पढ़ाई और बीमार लोगों को भारी दिक्कत हो रही है.

रोस्टर के अनुसार आपूर्ति की माँग

महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि भीषण गर्मी को देखते हुए उपभोक्ताओं को सतत विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता है, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते निर्वाध बिजली नहीं मिल पा रही है. महिलाओं ने मांग की कि अघोषित विद्युत कटौती तुरंत बंद की जाए और रोस्टर के अनुसार ही आपूर्ति दी जाए.

"जेई का व्यवहार उपभोक्ताओं के साथ ठीक नहीं”

इसके अलावा महिलाओं ने जामों के कनिष्ठ अभियंता के व्यवहार पर भी सवाल उठाए. उनका आरोप है कि जेई का व्यवहार उपभोक्ताओं के साथ ठीक नहीं है, जिससे पूरे क्षेत्र में असंतोष फैला हुआ है. महिलाओं ने अधिकारी से इस मामले का संज्ञान लेने और दोषी पर कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे.  वहीं, रोस्टर का सख्ती से पालन कराने और जेई की शिकायत की जांच कराने की बात भी कही.