CBSE class 12th Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और मोबाइल ऐप्स के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं. बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है. सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, छात्र CBSE Result Portal और CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा स्कोरकार्ड डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा.
ADVERTISEMENT
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- यहां “CBSE Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
- सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी.
- छात्र चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी डाउनलोड कर सकते हैं.
टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता CBSE
हर साल की तरह इस बार भी CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए कोई आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा. बोर्ड का कहना है कि छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और दबाव से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है.
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड आईडी और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी. ये सभी जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होती है, इसलिए रिजल्ट चेक करते समय अपना एडमिट कार्ड साथ रखें.
ADVERTISEMENT









