Amethi Crime News: जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर थाना संग्रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही रात में 16 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी अलग-अलग मामलों में वांछित थे और लंबे समय से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे. अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में दबिश देकर सभी को गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT
गिरफ्तार वारंटियों में शैलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह निवासी भौसिंहपुर, सीताराम पुत्र रामप्रसाद निवासी बरतली, रामकिशोर पुत्र रामनरेश निवासी नेवादा कनू, अमरबहादुर पुत्र रामनरेश निवासी नेवादा कनू, गिरदावर चौहान पुत्र पोटी चौहान निवासी शिवपुर मजरे करनाईपुर, पारसनाथ सिंह उर्फ मैकू पुत्र सत्यनारायण सिंह निवासी नेवादा कनू, रवीन्द्र पाण्डेय पुत्र माता प्रसाद पाण्डेय निवासी जरौटा, महेश पुत्र बद्री प्रसाद निवासी भावलपुर, उमाशंकर पुत्र रामदुलारे निवासी भावलपुर, गिरिश उर्फ गिर्रऊ पुत्र वीपत निवासी भावलपुर, दिनेश कुमार पुत्र शिवचरण निवासी भुचकुवारे टीकरमाफी, राम कुमार कोरी पुत्र रामरतन निवासी महसों, रमेश कोरी पुत्र रामदुलारे निवासी महसों, यशोदा पत्नी अमर बहादुर निवासी नेवादा कनू, मीना पत्नी श्रीराम निवासी नेवादा कनू तथा शिवानी शर्मा पुत्री काजू शर्मा निवासी पूरे अजीत मजरे हिम्मतगढ़ थाना संग्रामपुर शामिल हैं.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सिंह सहित संग्रामपुर पुलिस टीम के कई उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
ADVERTISEMENT









