कौन है प्रज्ञा सिंह जो पति मनीष अग्रहरि संग केदारनाथ से लौट रही थी और चलती ट्रेन से ही हो गई गायब?

यूपी तक

11 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Who is Pragya Singh: केदारनाथ दर्शन कर लौट रही नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह नंदा देवी एक्सप्रेस से रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई हैं. पति मनीष के साथ सफर के दौरान हुई इस घटना और रेलवे ट्रैक के पास मिली मोबाइल लोकेशन ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है.

Pragya Singh

Pragya Singh

Google CTA

Who is Pragya Singh: कानपुर के रहने वाले मनीष अग्रहरि शादी के बाद अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ केदारनाथ दर्शन करने गए थे. लेकिन देहरादून से लौटते वक्त प्रज्ञा अचानक रहस्यमयी तरीके से ट्रेन से गायब हो गईं. लेकिन वो कहां गईं और उनके साथ क्या हुआ ये किसी को अभी तक नहीं पता चल पाया है. मनीष के मुताबिक उन्होंने पूरी ट्रेन में पत्नी प्रज्ञा को ढ़ढने की बहुत कोशिश की. लेकिन जब कहीं कोई उम्मीद नजर नहीं आई तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस प्रज्ञा की तलाश कर रही है. लेकिन स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में खराबी की वजह से देरी हो रही है. वहीं दूसरी ओर प्रज्ञा के घर वाले और पति मनीष का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें...

कैसे गायब हो गईं प्रज्ञा सिंह

ग्रेटर नोएडा में काम करने वाले मनीष अग्रहरि और प्रज्ञा सिंह ने हाल ही में लव मैरिज की थी. शादी के बाद दोनों केदारनाथ के दर्शन करने गए थे. दोनों नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रहे थे. इस दौरान मनीष की आंख लग गई. लेकिन जब वह सोकर उठे तो प्रज्ञा अपनी सीट से गायब मिलीं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि प्रज्ञा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन लक्सर में रेलवे ट्रैक के पास मिली है, जिसके बाद से फोन बंद है. लक्सर पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश तो कर रही है लेकिन किस्मत उनका साथ नहीं दे रही. जिन सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिलने की उम्मीद थी, वे खराब निकले. अब पुलिस उस डिजिटल डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही है ताकि पता चल सके कि प्रज्ञा ट्रेन से नीचे उतरी थी या किसी हादसे का शिकार हुई.

कौन हैं प्रज्ञा सिंह

प्रज्ञा सिंह ग्रेटर नोएडा में कार्यरत एक नवविवाहित महिला हैं.  उन्होंने हाल ही में कानपुर के निवासी मनीष अग्रहरि के साथ लव मैरिज की थी. दोनों अपनी नई गृहस्थी की खुशहाली के लिए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेने उत्तराखंड गए थे. मनीष का कहना है कि प्रज्ञा के पास न तो पैसे हैं और ना ही संपर्क का कोई दूसरा जरिया. फिलहाल लक्सर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मनीष ने मुख्यमंत्री से अपनी पत्नी को सुरक्षित ढूंढने की गुहार लगाई है.