Amethi Hospital Protest: अमेठी जिला अस्पताल में महिलाओं का हंगामा, डॉक्टरों की कमी पर CMO के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Amethi News: अमेठी के संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी और खराब स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ महिला किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अस्पताल व्यवस्था में सुधार और मरीजों के इलाज में लापरवाही रोकने की मांग उठाई.

Newzo

• 02:15 PM • 15 May 2026

follow google news

Amethi News: अमेठी के संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ महिला किसानों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने महिला विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग उठाई. चेतावनी दी कि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें...


अमेठी: जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं. अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी और स्टाफ की लापरवाही के चलते मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आज बड़ी संख्या में महिला किसानों ने लाठी-डंडों के साथ अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सीएमओ के खिलाफ भी जमकर विरोध जताते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए.

महिलाओं का आरोप है कि अस्पताल में लंबे समय से महिला विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई है, जिससे महिला मरीजों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को समय पर उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है. मजबूरी में कई मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. संगठन ने अस्पताल में तत्काल महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की है.

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों की जिम्मेदारी प्रशिक्षु छात्रों के भरोसे छोड़ दी जाती है, जबकि नियमित डॉक्टर और स्टाफ अपनी जिम्मेदारियों से बचते नजर आते हैं. अनुभव की कमी के कारण प्रशिक्षुओं द्वारा मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पाता, जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है.

संगठन ने मांग की है कि नियमित चिकित्सक और स्टाफ की निगरानी में ही मरीजों का उपचार कराया जाए तथा प्रशिक्षुओं को केवल प्रशिक्षण तक सीमित रखा जाए. साथ ही अस्पताल प्रशासन से स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार कर मरीजों को राहत देने की मांग की गई है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: यूपी के एडेड माध्यमिक स्कूलों में शुरू होने वाली है 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, जल्द मिल सकती है बड़ी अपडेट