यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट upresults.upmsp.edu.in पर होगा जारी, जानें क्या रहा है पिछले 5 सालों का ट्रेंड
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10th और 12th रिजल्ट 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम दौर में हैं. परीक्षा दे चुके लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है. बता दें कि 18 मार्च से कॉपियों की चेकिंग शुरू की गई थी और इस काम को 4 अप्रैल को पूरा भी कर लिया गया है. अब बोर्ड का पूरा ध्यान रिजल्ट तैयार करने और उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने पर है. जैसे ही रिजल्ट की घोषणा होगी, छात्र अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे.