RPSC RAS 2026 Notification: राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 607 पदों पर निकली भर्ती, परीक्षा में आने वाले सवालों का यहां जानें पूरा सिलेब्स

RPSC RAS 2026 Notification:राजस्थान में प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने RAS भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

RPSC VACANCY NOTIFICATION

यूपी तक

29 May 2026 (अपडेटेड: 29 May 2026, 02:40 PM)

follow google news

RPSC RAS 2026 Notification:राजस्थान में प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने RAS भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार कुल 607 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवा दोनों के पद शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें...

खास बात यह है कि साल 2016 के बाद यह सबसे कम वैकेंसी वाली RAS भर्ती मानी जा रही है. ऐसे में इस बार प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने की संभावना है. राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल RAS परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के कई बड़े प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति होती है.

तीन चरणों में होगी चयन प्रक्रिया.

RAS भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं.

प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट होगी. इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे. परीक्षा में 200 अंक का 1 ऑब्जेक्टिव पेपर होगा. इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. इस परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

मेन्स एग्जाम का ये होगा पैटर्न

मेन्स परीक्षा में कुल 4 सब्जेक्टिव पेपर होंगे. प्रत्येक पेपर 3 घंटे का होगा. मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर ही अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी. 

RPSC के अनुसार वैकेंसी के लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.RAS प्रीलिम्स सिलेबस में राजस्थान से जुड़े विषयों का बड़ा हिस्सा रखा गया है. इसमें राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत प्रमुख विषय हैं.इसके अलावा भारतीय इतिहास, विश्व और भारत का भूगोल, भारतीय संविधान, राजनीति व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तर्कशक्ति और समसामयिक घटनाएं भी शामिल रहेंगी.

प्रीलिम्स के मुख्य विषय

राजस्थान का इतिहास, कला और संस्कृति.

भारतीय इतिहास.

विश्व और भारत का भूगोल.

राजस्थान का भूगोल.

भारतीय संविधान और शासन व्यवस्था.

राजस्थान की प्रशासनिक एवं राजनीतिक प्रणाली.

भारतीय और राजस्थान की अर्थव्यवस्था.

विज्ञान और टेक्नोलॉजी.

मानसिक क्षमता और रीजनिंग.

करंट अफेयर्स.

मुख्य परीक्षा के पहले पेपर में इतिहास और अर्थव्यवस्था.

मुख्य परीक्षा के पहले पेपर में राजस्थान का इतिहास, भारतीय इतिहास, विश्व इतिहास और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषय पूछे जाएंगे.

इसमें समाजशास्त्र, प्रबंधन, लेखांकन और ऑडिट भी शामिल रहेगा.

दूसरे पेपर में नैतिकता और विज्ञान.

दूसरे पेपर में प्रशासनिक नैतिकता, मानव मूल्य, गांधी और गीता की नैतिकता, केस स्टडीज जैसे टॉपिक्स होंगे.

इसके साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर साइंस, स्पेस और डिफेंस टेक्नोलॉजी, भूगोल और पृथ्वी विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.

तीसरे पेपर में संविधान और कानून.

तीसरे पेपर में भारतीय संविधान, शासन व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय संबंध, लोक प्रशासन और कानून से जुड़े विषय शामिल किए गए हैं.

इसमें सूचना का अधिकार अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम के साथ साथ भारतीय न्याय संहिता 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 भी सिलेबस का हिस्सा हैं.

हिंदी और अंग्रेजी का भी होगा अलग पेपर.

मुख्य परीक्षा के चौथे पेपर में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और निबंध पूछा जाएगा.

हिंदी सेक्शन में व्याकरण, वाक्य शुद्धि, पत्र लेखन, अनुवाद और प्रारूप लेखन शामिल रहेगा. वहीं अंग्रेजी सेक्शन में ग्रामर, कॉम्प्रिहेंशन, प्रेसी राइटिंग और ट्रांसलेशन पूछा जाएगा.

निबंध के लिए उम्मीदवारों को 6 विषय क्षेत्रों में से एक विषय चुनना होगा.

आवेदन शुल्क और पात्रता.

सामान्य वर्ग, क्रीमी लेयर ओबीसी और एमबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है.

एससी, एसटी, नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, साहारिया और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये होगा.

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. महिलाओं को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी जबकि विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं होगी.

अंतिम वर्ष के छात्र भी कर सकेंगे आवेदन.

RPSC ने स्पष्ट किया है कि अंतिम वर्ष के छात्र भी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से पहले उन्हें अपनी डिग्री का प्रमाण देना अनिवार्य होगा. विशेषज्ञों के अनुसार इस बार प्रतियोगिता अधिक रहने वाली है क्योंकि वैकेंसी कम हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को राजस्थान आधारित विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए. मुख्य परीक्षा के लिए रोजाना उत्तर लेखन की प्रैक्टिस करना फायदेमंद रहेगा. साथ ही पिछले 12 महीनों के राजस्थान और राष्ट्रीय करंट अफेयर्स की तैयारी मजबूत करनी होगी. प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी अपडेट केवल RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक करें.