Dharmendra Singh meet Sonu Sood: गोंडा के लाल कमांडो धर्मेंद्र सिंह की सोनू सूद से खास मुलाकात, युवाओं और गरीबों के लिए बनेगा बड़ा प्लान

Gonda Lal Commando latest news: गोंडा के 'लाल कमांडो' धर्मेंद्र सिंह ने मुंबई में अभिनेता सोनू सूद से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने समाज सेवा और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए एक बड़े अभियान पर चर्चा की. धर्मेंद्र के सामाजिक प्रयासों की सोनू सूद ने सराहना की, जिससे क्षेत्र में उत्साह है.

Sonu Sood Latest News

Newzo

• 02:37 PM • 29 May 2026

follow google news

Gonda Lal Commando latest news: मुंबई में गोंडा के लाल कमांडो धर्मेंद्र सिंह ने अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की.दोनों के बीच समाज सेवा, युवाओं के भविष्य और जरूरतमंद लोगों की मदद को लेकर विशेष चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासी और लाल कमांडो के नाम से पहचान रखने वाले धर्मेंद्र सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद से उनके मुंबई स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच समाज सेवा, युवाओं के भविष्य और जरूरतमंद लोगों की सहायता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र सिंह ने कोरोना काल से लेकर अब तक सोनू सूद द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज वह देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं. वहीं, सोनू सूद ने भी धर्मेंद्र सिंह के सामाजिक कार्यों और युवाओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की.

सूत्रों के अनुसार, इस विशेष मुलाकात में भविष्य में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एक बड़े सामाजिक अभियान को लेकर भी चर्चा हुई. मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद गोंडा समेत पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है.

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग तक सहायता पहुंचाना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है. वहीं, सोनू सूद ने भरोसा दिलाया कि वह आगे भी समाज सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते रहेंगे.