UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी डिपार्टमेंट में शामिल होकर पुलिस विभाग का हिस्सा बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल (आबकारी सिपाही) के 722 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है. इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा. आयोग की ओर से जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
ADVERTISEMENT
इन डेट्स का रखें खास ख्याल
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 24 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. इसके अलावा आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर उसे सुधारने की लास्ट डेट 1 जुलाई 2026 तय की गई है.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UP Board) से 12वीं या इसके समकक्ष कोई अन्य मान्यता प्राप्त परीक्षा पास होने का सर्टिफिकेट होना जरूरी है . इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड भी होना चाहिए, क्योंकि इसी के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी.
अगर आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
ये शारीरिक योग्यता भी जरूरी
इस भर्ती में सिलेक्शन के लिए शारीरिक मानकों को पूरा करना भी जरूरी होगा. पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.6 सेंटीमीटर तय की गई है. इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों का सीना बिना फुलाए 80 सेंटीमीटर और फुलाने पर 85 सेंटीमीटर होना चाहिए.
वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 147 सेंटीमीटर रखी गई है. महिलाओं का न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना जरूरी होगा .
बेहद कम है आवेदन शुल्क
इस भर्ती की एक खास बात यह है कि आयोग ने सभी वर्गों के लिए बेहद मामूली फीस रखी है. चाहे उम्मीदवार सामान्य वर्ग का हो, ओबीसी हो या फिर अनुसूचित जाति/जनजाति से आता हो, सभी को केवल 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. बता दें कि इस फीस का भुगतान ऑनलाइन बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है.
कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई ?
सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'कैंडिडेट लॉग इन' (Candidate Login) विकल्प पर क्लिक करे.
इसके बाद आबकारी सिपाही भर्ती 2026 से जुड़े 'अप्लाई लिंक' को खोलें.
मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना पंजीकरण (Registration) पूरा करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य जरूरी विवरण सावधानी से भरें.
सभी जानकारी भरने के बाद 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
फीस जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
भविष्य की जरूरत के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
ADVERTISEMENT









