SSB Constable Vacancy 2026: देश की सुरक्षा में अपना योगदान देने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) के कई खाली पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन कॉन्स्टेबल जीडी के पदों पर किया जाएगा. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने का यह एक अच्छा मौका है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है. बता दें कि उम्मीदवार अपना आवेदन 20 जून 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से ही जमा कर सकेंगे.
ADVERTISEMENT
इन डेट्स का ध्यान रखें उम्मीदवार
इस भर्ती को सही तरीके से पूरा करने के लिए विभाग ने एक तय टाइम-टेबल बनाया है. सबसे पहले 22 मई 2026 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को 20 जून 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म संबंधित विभाग में या स्वयं जाकर जमा करना होगा.
फॉर्म जमा होने के बाद सभी आवेदन 30 जून 2026 तक ‘FTR मुख्यालय SSB’ को भेजे जाएंगे. इसके बाद ये फॉर्म आगे 10 जुलाई 2026 तक ‘ARC SHQ SSB लखीमपुर खीरी’ तक पहुंचा दिए जाएंगे. चयन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों की सूची 30 जुलाई 2026 तक फाइनल सिलेक्शन के लिए ‘फोर्स हेडक्वार्टर (FHQ) भर्ती शाखा’ को भेज दी जाएगी.
इन पदों पर होगी भर्ती
सशस्त्र सीमा बल (SSB) की इस भर्ती के तहत कुल 50 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा. इन पदों को कई श्रेणियों के अनुसार बांटा गया है. सबसे अधिक 38 पद जनरल केटेगरी के लिए तय किए गए हैं. इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 4 पद आरक्षित रखे गए हैं.
ये एजुकेशनल क्वालिफिकेशन होनी है जरूरी
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास होने का सर्टिफिकेट होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की अधिकतम उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी मिलेगी.
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) शामिल होंगे. इसके बाद लखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे. यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें जनरल अवेयरनेस, मैथ्स और एनालिटिकल एबिलिटी जैसे विषय शामिल होंगे.
लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 35 परसेंट मार्क्स और एससी, एसटी एवं ओबीसी उम्मीदवारों को 33 परसेंट मार्क्स प्राप्त करना जरूरी होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षण (RME) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
कैसे करें अप्लाई?
उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा.
सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और करियर सेक्शन खोलें.
वहां से भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक और सही जानकारी के साथ भरें.
सभी आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करें .
पूरा भरा हुआ फॉर्म निर्धारित विभाग या कार्यालय में जमा करें.
आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही और सत्य होनी चाहिए, गलत जानकारी पर फॉर्म रद्द किया जा सकता है.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
यह भी पढ़ें: SAIL में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए निकली बड़ी भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी वाली इस जॉब के लिए ऐसे करें अप्लाई
ADVERTISEMENT









