SAIL Vacancy 2026: अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती दुर्गापुर स्टील प्लांट, IISCO स्टील प्लांट और अलॉय स्टील प्लांट में की जाएगी. इस भर्ती के तहत कुल 48 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी SAIL की आधिकारिक वेबसाइट के करियर पोर्टल पर जाके अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 6 जून 2026 तय की गई है.
ADVERTISEMENT
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के जरिए यंग प्रोफेशनल के अलग-अलग स्तरों (YP-1, YP-2 और YP-3) के पदों को भरा जाएगा. सिलेक्टेड युवाओं को अलग-अलग स्टील प्लांट्स में तैनात किया जाएगा.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 65% अंकों के साथ फुल-टाइम B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए. यह डिग्री मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी इंजीनियरिंग ब्रांच में होनी जरूरी है. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास M.E., M.Tech या MBA जैसी हायर डिग्री है, उन्हें सिलेक्शन के दौरान एक्स्ट्रा फायदा मिल सकता है.
एप्लीकेशन फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
अप्लाई करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन फीस देनी होगी और उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान कर सकेंगे. वहीं सिलेक्शन के लिए सबसे पहले जरूरत के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) या साइकोमेट्रिक टेस्ट लिया जा सकता है. इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू पास करने के बाद फाइनल सिलेक्शन से पहले एक मेडिकल जांच भी होगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
SAIL ने इन पदों के लिए काफी अच्छी सैलरी तय की है। YP-1 पद के लिए हर महीने 70000 रुपये, YP-2 के लिए 100000 रुपये और YP-3 पद के लिए 140000 रुपये महीना दिए जाएंगे. इके साथ ही, काम के प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) के आधार पर हर साल 4%, 7% या 10% तक सैलरी बढ़ाने का नियम भी है.
कैसे करें आवेदन ?
सबसे पहले SAIL की आधिकारिक वेबसाइट के ‘करियर सेक्शन’ पर जाएं.
नए उम्मीदवार पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें.
रजिस्ट्रेशन के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
OTR पूरा होने के बाद लॉगिन करें.
आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जानकारी सही डालें.
अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें.
सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म को Final Submit करें.
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें.
ADVERTISEMENT









