Amethi News: भीषण गर्मी में CHC की बिजली गुल, पंखे बंद होने से मरीज और तीमारदार बेहाल

Newzo

• 12:54 PM • 27 May 2026

Amethi CHC news: अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था ठप होने से मरीज और तीमारदार बेहाल हो गए. वार्डों में पंखे बंद रहे और लोग हाथ से हवा कर राहत पाने की कोशिश करते दिखे. तकनीकी खराबी के चलते अस्पताल प्रशासन को जनरेटर और वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ा.

Amethi Health Crisis

Amethi Health Crisis

Google CTA

Amethi CHC news: अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था ठप होने से मरीज और तीमारदार परेशान रहे. तकनीकी खराबी के कारण वार्डों में पंखे बंद हो गए, हालांकि इमरजेंसी वार्ड में सौर ऊर्जा से बिजली आपूर्ति जारी रही.

यह भी पढ़ें...

अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच बिजली व्यवस्था ठप हो जाने से मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बिजली गुल होने से अस्पताल के अधिकांश वार्डों में पंखे बंद हो गए. वहीं, जनरेटर भी समय पर चालू नहीं हो सका, जिससे उमस भरी गर्मी में भर्ती मरीज बेहाल नजर आए.

अस्पताल की स्थिति ऐसी रही कि केवल इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टर कक्ष में ही पंखे चलते दिखाई दिए, जबकि अन्य वार्डों में भर्ती मरीज गर्मी से जूझते रहे. दोपहर करीब ढाई बजे इमरजेंसी वार्ड के बाहर बैठे मरीज, तीमारदार और यहां तक कि CHC का गार्ड भी गर्मी से परेशान दिखाई दिया. लोग कागज, रुमाल और गमछे से हवा कर किसी तरह राहत पाने की कोशिश करते नजर आए.

अस्पताल में भर्ती मरीज राहुल, अरुण, पूजा और सुमन ने बताया कि तेज गर्मी और बिजली न होने से वार्ड में बैठना मुश्किल हो गया था. उनका कहना था कि मरीजों को इलाज के साथ-साथ बुनियादी सुविधाएं भी मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी परिस्थितियों में उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना न करना पड़े.

इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड का कनेक्शन सौर ऊर्जा प्रणाली से जुड़ा होने के कारण वहां बिजली उपलब्ध रही. उन्होंने कहा कि अस्पताल के अन्य हिस्सों में तकनीकी खराबी आने से बिजली बाधित हुई थी, जिसे ठीक कराया जा रहा है. साथ ही दूसरी बिल्डिंग के लिए जनरेटर भी चालू कर दिया गया है और जल्द ही पूरी बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी.