UP Political News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सपा शासन के दौरान बनाए गए जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब प्राइवेट कंपनी के हाथों सौंपने का फैसला लिया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के प्रस्ताव के बाद यूपी कैबिनेट ने JPNIC को 30 साल की लीज के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि JPNIC को 'रॉकवुड होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' और 'वृंदावन बॉटलर्स' को 30 साल की लीज पर दिया जाएगा. कैबिनेट के इस फैसले के बाद दोनों कम्पनियां LDA को 831 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगी.
ADVERTISEMENT
अखिलेश यादव ने बोला हमला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार के इस फैसले की जमकर आलोचना की है. अखिलेश यादव ने X पोस्ट करते हुए कहा, "भाजपा सरकार है या दुकानदार? अब उप्र की भाजपा सरकार ने लखनऊ के JPNIC (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय कैबिनेट में ले लिया है. अब तो बस सरकार को ही ठेके पर देना या बेचना बचा है. ‘कमीशन’ भ्रष्ट भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और ‘निजीकरण’ उसका जुगाड़."
गौरतलब है कि सपा सरकार के दौरान बने इस प्रोजेक्ट के प्राइवेटाइजेशन और लीज को लेकर पिछले काफी समय से प्रक्रिया चल रही थी. कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब JPNIC परिसर को निजी कंपनियों के जरिए अपग्रेड, संचालित और मैनेज किया जाएगा. सरकार का ऐसा मानना है कि इससे लखनऊ निवासियों को एक एडवांस और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं जल्द मुहैया हो सकेंगी.
ये भी पढ़ें: Survey: यूपी का अगला CM किसे होना चाहिए, कौन आगे?
ADVERTISEMENT











