चेन्नई से अयोध्या पहुंची महिला ने राम मंदिर के कर्मचारियों को दे दिए 4 करोड़, बताया इतनी बड़ी रकम देने की वजह

मयंक शुक्ला

26 Aug 2026 (अपडेटेड: 26 Aug 2026, 08:41 AM)

अयोध्या के राम मंदिर में चेन्नई से पहुंची महिला श्रद्धालु एस. नाग लक्ष्मी का दान चर्चा में है. उन्होंने रामलला को 10 हजार रुपये दान किए, जबकि मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए 4 करोड़ रुपये का चेक समर्पित किया.

Ram Mandir 4 Crore Donation

Ram Mandir 4 Crore Donation News (Photo AI)

Google CTA

Ram Mandir 4 Crore Donation: अयोध्या के राम मंदिर में चेन्नई से पहुंची महिला श्रद्धालु एस. नाग लक्ष्मी का दान इस समय खूब चर्चा में है. बता दें उन्होंने रामलला को 10 हजार रुपये दान किए, जबकि मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए 4 करोड़ रुपये का चेक समर्पित किया है. उन्होंने बताया कि इस बड़ी राशि का इस्तेमाल मंदिर कर्मचारियों की सुविधाएं बढ़ाने और उनके वेतन में वृद्धि के लिए किया जाए. हालांकि अभी तक चेक को बैंक से वेरिफाई नहीं करवाया गया हैं.

यह भी पढ़ें...

रामलला को दिए 10 हजार

चेन्नई से अयोध्या पहुंची एस. नाग लक्ष्मी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद 10 हजार रुपये का दान दिया. इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में सेवा दे रहे कर्मचारियों के हित में 4 करोड़ रुपये का चेक दिया. महिला श्रद्धालु की ओर से दी गई राशि का उद्देश्य मंदिर के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और सुविधाओं में सुधार करना बताया गया है. इसी वजह से यह दान सामान्य मंदिर दान से अलग चर्चा का विषय बन गया है. मंदिर परिसर में इतनी बड़ी रकम कर्मचारियों के हित के लिए दिए जाने की बात सामने आने के बाद श्रद्धालु के इस कदम की चर्चा शुरू हो गई. चार करोड़ रुपये के चेक की रसीद भी सामने आई है.

4 करोड़ के चेक पर अब उठ रहे सवाल

दान की चर्चा के बीच अब 4 करोड़ रुपये के चेक की बैंकिंग प्रक्रिया को लेकर भी सवाल सामने आया है. बैंक से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि जिस खाते से यह चेक जारी किया गया है, उसमें इतनी बड़ी राशि के भुगतान के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं है. हालांकि, इस दावे की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में चेक की वास्तविक स्थिति बैंक की क्लियरिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

 बैंक क्लियरिंग के बाद साफ होगी स्थिति

बैंकिंग प्रक्रिया के तहत किसी बड़े मूल्य के चेक को भुगतान के लिए प्रस्तुत किए जाने के बाद बैंक उसकी जांच और क्लियरिंग करता है. इसी प्रक्रिया के बाद यह पता चलेगा कि 4 करोड़ रुपये का चेक भुगतान के लिए पास होता है या नहीं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि खाते में पर्याप्त रकम उपलब्ध है या नहीं और चेक अंततः क्लियर होगा या नहीं. इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि चार करोड़ रुपये की पूरी राशि मंदिर कर्मचारियों के लिए उपलब्ध हो गई है.

श्रद्धालु ने कर्मचारियों के हित पर दिया जोर

एस. नाग लक्ष्मी की ओर से दिए गए संदेश में मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है. उनका कहना है कि राम मंदिर की सेवा में लगे कर्मचारियों के पारिश्रमिक और सुविधाओं में सुधार होना चाहिए. राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये के चेक के रूप में सामने आया यह दान फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है. अब नजर बैंक की क्लियरिंग प्रक्रिया पर है. चेक के भुगतान की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पता चलेगा कि यह राशि वास्तव में मंदिर कर्मचारियों के हित में पहुंच पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर का नकली प्रसाद कहां बेचा जा रहा? लग गया एक लाख का जु्र्माना