UP News: मिशन 2027 को लेकर यूपी की सियासत तेज हो गई है. बीते लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी का कॉन्फिडेंस हाई है. वहीं, दूसरी तरफ सत्ताधारी भाजपा का दावा है कि वह लगातार सूबे में तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी. यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हर कोई इस बात को जानने में दिलचस्पी रख रहा है कि आखिर 403 विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कौनसी पार्टी आगे रहेगी? यूपी में फतेह हासिल करने के लिए सभी पार्टियां जी-तोड़ मेहनत में लग गई हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल जानने के लिए 'वोट वाइब' ने लोगों के सामने कुछ सवाल रखकर अपना सर्वे किया है. इस सर्वे में 'वोट वाइब' ने यह जानने की कोशिश की है कि अगर आज चुनाव हुए तो यूपी में किस पार्टी को बढ़त का अनुमान है? आइए आपको सर्वे के आंकड़े बताते हैं.
ADVERTISEMENT
ताजा सर्वे में किसे बढ़त?
Q. क्या आपने तय कर लिया कि आप किसे वोट देंगे?
सर्वे में शामिल लोगों से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में अपने वोट को लेकर फैसला कर लिया है, तो 64.4% लोगों ने कहा कि वे पूरी तरह तय कर चुके हैं कि किसे वोट देना है. वहीं, 19% लोगों ने कहा कि उन्होंने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है. इसके अलावा 8.7% लोगों ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपना वोट तय नहीं किया है. वहीं 8% लोग ऐसे रहे, जिन्होंने कहा कि वे फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कह सकते.
Q. आपकी राय में उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?
मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पसंद जानने के सवाल पर 43.4% लोगों ने योगी आदित्यनाथ (भाजपा) का समर्थन किया. वहीं 35.5% लोगों ने अखिलेश यादव (सपा) को अगला मुख्यमंत्री बनाने की राय दी. सर्वे में 5.9% लोगों ने मायावती (बसपा) को अपनी पसंद बताया, जबकि 3% लोगों ने प्रियंका गांधी (कांग्रेस) के पक्ष में राय रखी. इसके अलावा 6% लोगों ने अन्य नेताओं को पसंद बताया. वहीं 6.3% लोगों ने कहा कि वे इस सवाल पर कुछ नहीं कह सकते.
Q. आप 2027 चुनाव में किस पार्टी या गठबंधन को वोट देंगे? (वोट शेयर)
वोट शेयर के सवाल पर भाजपा गठबंधन (BJP) 41.8% वोट शेयर के साथ सबसे आगे नजर आया. वहीं सपा गठबंधन (SP) को 38.7% वोट शेयर मिला और वह दूसरे नंबर पर रहा. सर्वे के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 5.2% वोट शेयर मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य क्षेत्रीय दलों और निर्दलीयों के हिस्से में 4.0% वोट शेयर जाने की बात सामने आई. इसके अलावा 10.3% मतदाता अभी अनिर्णीत हैं या उन्होंने अपनी राय बताने से इनकार किया है.
डिस्क्लेमर
यह सर्वे के आंकड़ों पर आधारित अनुमान हैं, इन्हें चुनाव का अंतिम परिणाम न माना जाए. वास्तविक चुनाव परिणाम इससे अलग हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Survey: यूपी का अगला CM किसे होना चाहिए, कौन आगे?
ADVERTISEMENT











