Amethi Accident News: अमेठी में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Newzo

• 03:07 PM • 12 Apr 2026

Amethi News: अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

UP Tak
Google CTA

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना कमरौली थाना क्षेत्र की है, जहां बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में यह हादसा हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक, कमरौली थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया कठौरा स्थित मोती दुबे का पुरवा गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर  एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

 रेलवे से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की पहचान जयप्रकाश गिरी (55) पुत्र कन्हैयालाल गिरी, निवासी पुरे गोसाई थाना कमरौली के रूप में हुई है. 

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंच गए.

कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक देर रात रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा.

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. घटना के पीछे हादसा, आत्महत्या या अन्य किसी कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.