Amethi Clash: बकरी ने पानी क्या पिया, परिवार में छिड़ी जंग, अमेठी में लाठी-डंडों से खूनी झड़प, VIDEO वायरल

Amethi Goat Water Clash: अमेठी के पीठीपुर गांव में बकरी के पानी पीने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें एक बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Newzo

• 11:16 AM • 17 Apr 2026

follow google news

Amethi Goat Water Clash: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बकरी के पानी पीने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और ईंट-पत्थर भी फेंके गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पीठीपुर गांव का है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम एक पक्ष की बकरी ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर रखी बाल्टी से पानी पी लिया. इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, लेकिन विवाद जल्द ही बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग गुस्से में घरों से बाहर निकल आए. इसके बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक लाठी-डंडे चलते रहे. इस दौरान कुछ लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके, जिससे अफरा-तफरी मच गई. गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कई लोग चोटिल हो चुके थे. इस मारपीट में एक बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. 

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पुलिस ने एक पक्ष के पिता और पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें: बिना पूछे खा लिया था रसगुल्ला, 11 साल के बच्चे को फेंक दिया गया धधकते तंदूर में… बस्ती में किसने किया ये दर्दनाक कांड?