Sitapur Hardoi Development: सीतापुर-हरदोई की 50 हजार आबादी को बड़ी राहत, गुलरिहा घाट पुल और बाईपास को मिली स्वीकृति; जल्द शुरू होगा काम

Sitapur News: बरेठी क्षेत्र में लंबे समय से लंबित गुलरिहा घाट पुल निर्माण की मांग अब पूरी होने की दिशा में है. इस पुल और प्रस्तावित बाईपास मार्ग से सीतापुर और हरदोई जिलों की करीब 50 हजार आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.

MLA Ramkrishna Bhargava File Photo

Newzo

• 01:35 PM • 01 May 2026

follow google news

Sitapur Infrastructure Boost: बरेठी क्षेत्र में लंबे समय से लंबित गुलरिहा घाट पुल निर्माण की मांग अब पूरी होने की दिशा में है. इस पुल और प्रस्तावित बाईपास मार्ग से सीतापुर और हरदोई जिलों की करीब 50 हजार आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी. बरेठी के ग्राम प्रधान देशराज ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से गुलरिहा घाट में पुल निर्माण की मांग की जा रही थी. 

यह भी पढ़ें...

इस पुल के बनने से हरदोई और सीतापुर जिलों की करीब 50 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा. इससे मिश्रिख ब्लॉक की ग्राम पंचायतें बरेठी, कोल्हुआ, इमलिया, पतौन्जा, आंट, तेलियानी, डिबिया, निरहन सहित हरदोई जिले की जिगनिया, जयराजपुर, करीमनगर, सदियापुर आदि गांवों के लोगों को सुविधा होगी.

मिश्रिख सांसद अशोक रावत और विधायक रामकृष्ण भार्गव ने पुल और बाईपास मार्ग के निर्माण की मांग की थी. इस पर शासन द्वारा दोनों कार्यों की स्वीकृति के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है. इससे क्षेत्रीय जनता को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सिद्धांत सिंह सेंगर ने जानकारी दी कि 1.900 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा. वहीं बरेठी में पुल का निर्माण सेतु निगम द्वारा कराया जाएगा.

निर्माण कार्य को समयबद्ध, गुणवत्ता मानकों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता न हो. इस फैसले से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की संभावना है और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है.