कौशांबी में फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने के 30 मिनट बाद 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, अचानक बिछ गईं लाशें

यूपी तक

15 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

Kaushambi Accident News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं. करारी थाना क्षेत्र में एक ही बाइक पर सवार पांच युवकों की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई.

Kaushambi accident, road accident, tractor trolley collision, bike stunt video, Facebook viral video, Uttar Pradesh news

Kaushambi Accident News

Google CTA

Kaushambi Accident News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं. करारी थाना क्षेत्र में एक ही बाइक पर सवार पांच युवकों की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें...

फेसबुक वीडियो के बाद दर्दनाक हादसा

हादसे से करीब 30 मिनट पहले ही युवकों ने बाइक पर घूमते हुए फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में पांचों युवक एक ही बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं. हादसे के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक घटना करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहा के पास हुई. राहुल, आकाश, अमन, विकास और एक अन्य युवक एक ही बाइक पर सवार होकर धनपरा से दरियापुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे के कुछ ही सेकेंड के भीतर चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

चाचा-भतीजे समेत चार युवकों की मौत

हादसे में राहुल, आकाश सरोज (25), अमन (22) और संजीत की मौत हो गई. वहीं घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार आकाश और अमन रिश्ते में चाचा-भतीजे थे. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सदर शिवांक सिंह और करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

इस हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

मामले में एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि डायल 112 के जरिए सड़क हादसे की सूचना मिली थी. इसके बाद तुरंत पुलिस और एंबुलेंस मौके पर भेजी गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पांच युवक एक ही बाइक पर सवार थे और ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी टक्कर हो गई. एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर जांच में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.