Raebareli Crime News: बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे किनारे पेड़ से युवक का शव एलईडी झालर के तार से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बाराबंकी निवासी ललित तिवारी (27) के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है.
ADVERTISEMENT
रायबरेली: बछरांवा थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चूरूवा हनुमान मंदिर के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला. युवक ने मौत के लिए रस्सी नहीं, बल्कि एलईडी झालर के तार (केबल) का इस्तेमाल किया था. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.
हाईवे किनारे पकरिया के पेड़ पर जब लोगों की नजर पड़ी, तो कलेजा मुंह को आ गया. करीब 27 वर्षीय एक युवक का शव बिजली के महीन केबल के सहारे झूल रहा था. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान ललित तिवारी (27) पुत्र लाल बहादुर तिवारी, निवासी बहुता, थाना हैदरगढ़ (बाराबंकी) के रूप में हुई है.
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग
घटना की गंभीरता को देखते हुए बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. शव को फंदे से नीचे उतरवाकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया. पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि युवक बाराबंकी से यहां कैसे पहुंचा और क्या वाकई उसने खुदकुशी की है या उसे मारकर लटकाया गया है.
ADVERTISEMENT









