Raebareli Fraud Case: LDA अफसर बनकर PM आवास दिलाने का झांसा, रायबरेली में लाखों की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

Raebareli News: रायबरेली में एलडीए अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Newzo

• 09:26 AM • 15 May 2026

follow google news

Raebareli News: एलडीए (LDA) अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये डकारने वाले एक शातिर ठग को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. आरोपी के पास से पुलिस ने फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि बीते 2 फरवरी को एक पीड़ित ने कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी थी. पीड़ित ने बताया कि लखनऊ निवासी विवेक कुमार यादव उर्फ विनय ने खुद को एलडीए के उच्च अधिकारियों का करीबी बताया था. उसने झांसा दिया कि वह 'पीएम आवास योजना' के अंतर्गत बेहद कम दामों में फ्लैट आवंटित करा देगा. 

जालसाज की बातों में आकर पीड़ित ने उसे करीब 3 लाख रुपये दे दिए. पैसे लेने के बाद आरोपी ने उसे कुछ दस्तावेज सौंपे, जो बाद में जांच करने पर पूरी तरह फर्जी पाए गए. ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली.
 
सीओ ने बताया कि आरोपी विवेक कुमार यादव निवासी क्वार्टर नंबर 28, रिवर बैंक कॉलोनी, थाना वजीरगंज, लखनऊ बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जो भोले-भले लोगों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर अपनी ठगी का शिकार बनाता था. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

इसके पास से ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं. इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके द्वारा पूर्व में की गई अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: यूपी में एक बार फिर पलटने वाला है मौसम, आज इन जिलों के लिए IMD ने जारी की भीषण लू की चेतावनी