Heatwave Electricity Crisis: विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने लगातार बिजली कटौती और विद्युत संकट को लेकर ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल सुधार की मांग की.उन्होंने रात्रिकालीन कटौती कम करने और आपातकालीन व्यवस्थाएं लागू करने की अपील की.
ADVERTISEMENT
सदर गोंडा के विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने जनपद में लगातार हो रही बिजली कटौती और गंभीर विद्युत संकट को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है.
विधायक ने अपने पत्र में कहा कि भीषण गर्मी के बीच बार-बार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. तेज हवाओं और तकनीकी समस्याओं के कारण ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं.
प्रतीक भूषण सिंह ने पत्र में रात्रिकालीन बिजली कटौती कम करने, आपातकालीन व्यवस्था लागू करने, और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने की मांग की है. उन्होंने इसे जनहित से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय बताते हुए ऊर्जा विभाग से त्वरित कार्रवाई की अपील की है.
ADVERTISEMENT









