Ballia crime news: यूपी के बलिया में घरेलू विवाद से जुड़ा एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है जहां देवरानी ने अपनी ही जेठानी पर खौलता हुआ गरम पानी फेंक दिया, नतीजन जेठानी बुरी तरह से घायल हो गई। आनन फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
ADVERTISEMENT
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीखमपुर निवासी शशि प्रताप सिंह की पत्नी श्रेया सिंह और उनके छोटे भाई रतन पाल सिंह की पत्नी गुंजा सिंह के बीच आज किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर बहस हुई बहस के दौरान आवेश में आकर देवरानी गुंजा सिंह ने चूल्हे पर उबल रहा गर्म पानी अपनी जेठानी श्रेया सिंह के ऊपर डाल दिया। चीखपुकार सुनकर परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्रेया सिंह को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया जहां उन्हें बर्न वर्ड में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी देवरानी गुंजा सिंह को हिरासत में ले लिया है। सीओ मुहम्मद उस्मान ने बयान जारी कर बताया कि परिजनों के द्वारा तहरीर प्राप्त हो गयी है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
सीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी महिला द्वारा अपनी जेठानी पर गर्म पानी फेंकने की सूचना मिली थी। घायल महिला का इलाज चल रहा है। वही आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आगे की कानून कारवाई की जा रही है
ADVERTISEMENT









