यूपी कॉलेज में सूर्य प्रताप सिंह के शरीर में गोलियां उतारने वाले मंजित चौहान के अरेस्ट होते ही इन लोगों पर भी हो गया एक्शन

UP College Murder Case Update:यूपी कॉलेज छात्र हत्याकांड का आरोपी मंजीत चौहान 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल.कोर्ट में लंगड़ाता दिखा हत्यारा. सूर्य प्रताप सिंह को मारी थीं 4 गोलियां. पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात छात्रों के खिलाफ भी दर्ज किया मुकदमा.

UP College Murder Case Update

रोशन जायसवाल

22 Mar 2026 (अपडेटेड: 22 Mar 2026, 01:06 PM)

follow google news

UP College Murder Case Update:यूपी कॉलेज कैंपस में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हत्या करने वाले आरोपी मंजीत चौहान का अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है. रविवार को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस ने मंजीत को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 1 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया गया है. वहीं दूसरी ओर हत्या के विरोध में कॉलेज कैंपस में तोड़फोड़,आगजनी और शिक्षकों पर हमला करने वाले हॉस्टल व परिसर के अज्ञात छात्रों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

तोड़फोड़ करने वालों पर भी हुआ FIR

सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद जिस तरह से यूपी कॉलेज में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों का सिर फोड़ा और दर्जनों गाड़ियां तोड़ीं उसे पुलिस ने गंभीरता से लिया है. FIR के अनुसार हॉस्टल और परिसर के अज्ञात छात्रों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल वीडियो के जरिए उन चेहरों की पहचान कर रही है जिन्होंने कानून हाथ में लिया था. वहीं हत्या का मुख्य आरोपी मंजित चौहान कोर्ट में पेशी के दौरान लंगड़ाकर चलता नजर आया. कयास लगाए जा रहे हैं कि गिरफ्तारी के दौरान या उसके बाद पुलिसिया कार्रवाई में उसे चोट आई है. जब मीडिया कर्मियों ने उससे सवाल पूछा कि 'उसने सूर्य प्रताप को गोली क्यों मारी?' तो मंजीत ने गर्दन झुका ली और बिना कोई जवाब दिए पुलिस की गाड़ी में बैठ गया.

क्या है पूरा मामला

मंजीत चौहान पर आरोप है कि उसने यूपी कॉलेज के बीएससी सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की बेरहमी से हत्या की थी. आरोपी ने सूर्य प्रताप के शरीर में कई राउंड गोलियां उतार दी थीं. इस पूरी वारदात का एक मोबाइल वीडियो भी सामने आया था, जो घटना के वक्त वहीं मौजूद छात्रों ने बनाया था. हत्याकांड के बाद मंजीत की सोशल मीडिया एक्टिविटी भी चर्चा का विषय बनी हुई है. खुद को 'डॉन' और 'माफिया' की तरह पेश करने वाला मंजीत अब कानून के शिकंजे में है. इस मामले में मंजीत के साथ अनुज ठाकुर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है. सूर्य प्रताप की मौत के बाद से वाराणसी से लेकर गाजीपुर तक कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल, पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है.