यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य सिंह की हत्या के बाद भड़के साथी, 3 शिक्षकों को पीटा एक का सिर फटा, साथ में किया ये काम

रोशन जायसवाल

20 Mar 2026 (अपडेटेड: 20 Mar 2026, 04:48 PM)

UP College Murder Case Update:उदय प्रताप कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद कैंपस में भारी बवाल और हिंसा हुई है. आक्रोशित छात्रों ने शिक्षकों पर हमला किया और दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ की.

UP College murder case update

UP College murder case update

Google CTA

UP College Murder Case Update: वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हत्या के बाद माहौल हिंसक हो गया है. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के तीन अध्यापकों को अपना निशाना बनाया, जिनमें एक शिक्षक का सिर फट गया है. घायल शिक्षक को उनके साथी आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को सुरक्षा घेरा बनाकर शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को कैंपस से बाहर निकालना पड़ा. उपद्रवी छात्रों ने परिसर में खड़ी करीब एक दर्जन गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की है. 

यह भी पढ़ें...

क्या था पूरा मामला?

शुक्रवार सुबह यूपी कॉलेज परिसर के भीतर बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले सूर्य प्रताप को कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय कैंपस में आरोपी छात्र ने मामूली विवाद के बाद कई गोलियां मारीं. अस्पताल ले जाते समय सूर्य प्रताप ने दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी पिस्टल और कारतूस मौके पर ही फेंककर बाइक से फरार हो गया. 

मुख्य आरोपी की हुई पहचान

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान मंजीत के रूप में हुई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीमें लगाई गई हैं. FSL की टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है. कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

छावनी में तब्दील हुआ कैंपस

अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिवहरि मीणा के मुताबिक, दो छात्रों के बीच हुई कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. घटना के विरोध में छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पूरे कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात है और पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.