खुद को माफिया बताता था यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य सिंह को छलनी करने वाला मंजीत चौहान, उसकी इंस्टा स्टोरी देखी क्या?

रोशन जायसवाल

• 05:40 PM • 20 Mar 2026

वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में मंजीत चौहान और अनुज ठाकुर पर मुकदमा दर्ज. पुलिस की 6 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं, कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात.

Manjeet Chauhan

Manjeet Chauhan

Google CTA

Varanasi Crime News: वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने इस वारदात के मुख्य आरोपी मंजीत चौहान और उसके साथी अनुज ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.  जांच में सामने आया है कि घटना के समय मंजीत के साथ अनुज ठाकुर भी मौके पर मौजूद था. 

यह भी पढ़ें...

क्या है मंजीत माफिया वाली कहानी

मालूम हो कि सूर्य प्रताप सिंह की हत्या करने से पहले मंजीत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में मंजीत ने कैप्शन में लिखा था 'मंजीत माफिया'. बता दें कि मंजीत के इंस्टाग्राम पर 729 फॉलोवर्स हैं जबकि वह 593 लोगों को फॉलो करता है. फिलहाल कत्ल करने के बाद से ही मंजीत फरार है और उसकी तलाश जारी है. 

क्या था पूरा मामला? 

शुक्रवार सुबह यूपी कॉलेज परिसर के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई.  मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले सूर्य प्रताप का आरोपी छात्रों से मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्हें कई गोलियां मारी गईं. अस्पताल ले जाते समय सूर्य प्रताप ने दम तोड़ दिया. वारदात के बाद हमलावर अपनी पिस्टल और कारतूस मौके पर ही फेंककर बाइक से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और पूरे कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया गया. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमें लगाई गई हैं. एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस कमिश्नर ने सख्त लहजे में कहा है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

अपने साथी छात्र की मौत से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया. हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें: यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य सिंह की हत्या के बाद भड़के साथी, 3 शिक्षकों को पीटा एक का सिर फटा, साथ में किया ये काम