Varanasi News: वाराणसी के उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े हत्या के मामले में एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है.इस वीडियो ने वारदात की क्रूरता को बेनकाब कर दिया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कॉलेज की गैलेरी में बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह निढाल होकर गिरा पड़ा है. इसी दौरान मुख्य आरोपी मंजीत चौहान, सूर्य सिंह के सीने पर चढ़कर अपनी फंसी हुई पिस्टल को ठीक करता दिखाई दे रहा है.
ADVERTISEMENT
वारदात के समय कॉलेज में क्या-क्या हो रहा था?
यह खौफनाक मंजर देखकर वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई थी. वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे थी. इसी भगदड़ के बीच कुछ छात्रों ने अपने मोबाइल कैमरों से इस पूरी वारदात को रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपी की निर्दयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
पुलिस ने मंजीत को किया अरेस्ट
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद हुए भारी बवाल के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मंजीत चौहान और उसके साथी अनुज ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. शुक्रवार रात पुलिस ने मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस अब वायरल वीडियो और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.
ADVERTISEMENT









