अयोध्या में रामलला के VIP दर्शन होंगे आसान, अब हर रोज जारी होंगे 3500 पास

यूपी तक

• 09:43 AM • 18 Oct 2026

रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आने वाली विशिष्ट हस्तियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर में VIP दर्शन के लिए जारी होने वाले पास की संख्या बढ़ाकर 3500 कर दी है.

Ram Mandir

Ram Mandir

Google CTA

Ayodhya Ram Lalla VIP Darshan: रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आने वाली विशिष्ट हस्तियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर में VIP दर्शन के लिए जारी होने वाले पास की संख्या बढ़ाकर 3500 कर दी है. पहले प्रतिदिन 1800 VIP पास जारी किए जाते थे. अब यह संख्या बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई है. ट्रस्ट की ओर से नई व्यवस्था शनिवार से लागू कर दी गई है. हालांकि, VIP पास हासिल करने की प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी.

यह भी पढ़ें...

अब रोजाना 3500 VIP पास

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. इनमें फिल्मी सितारों से लेकर राजनीतिक जगत की प्रमुख हस्तियां भी शामिल हैं. विशिष्ट लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रस्ट ने VIP दर्शन के लिए पास की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है. अब प्रतिदिन 3500 लोगों के लिए VIP पास जारी किए जाएंगे. इस बदलाव से पहले की तुलना में अधिक लोगों को VIP दर्शन की सुविधा मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें- आइए अयोध्या में हो जाए मुकाबला...सीएम योगी ने अब अखिलेश यादव को दे दिया ये चैलेंज

 

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए लिया फैसला

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के व्यवस्था प्रमुख इंद्रदेव तिवारी ने VIP पास की संख्या बढ़ाए जाने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. ट्रस्ट के इस कदम को मंदिर में VIP दर्शन की व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव! सपा प्रमुख ने बताया अपना पूरा प्लान, पवन पांडे को दी ये खास जिम्मेदारी!

 

VIP पास जारी करने की प्रक्रिया में नहीं होगा बदलाव

VIP पास की संख्या बढ़ाए जाने के बावजूद इन्हें जारी करने के नियमों और प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ट्रस्ट पहले की तरह ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत पास जारी करेगा. अब तक प्रतिदिन 1800 VIP पास जारी किए जाते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इनकी संख्या बढ़ाकर 3500 कर दी गई है.